Dark Mode
  • day 00 month 0000
30 साल बाद शश राजयोग के साथ खुशियों की दस्तक, इन राशियों के जातकों के लिए खुशहाल भविष्य

30 साल बाद शश राजयोग के साथ खुशियों की दस्तक, इन राशियों के जातकों के लिए खुशहाल भविष्य

 

दिवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, भारत में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। देशभर में दिवाली का पर्व धूमधाम और बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दिवाली के दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी खास बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन बुधादित्य के साथ शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। जब शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहते हैं, तो शश राजयोग का निर्माण होता है। इसके साथ ही तुला राशि में बुध और सूर्य की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन पर काफी शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशियों के ऊपर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। इस साल दिवाली के शुभ योगों के दौरान कुछ विशेष राशियों को धन, ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होने की संभावना है। आइए जानते हैं दिवाली पर बनने वाले शुभ राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

 

मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए इस दिवाली का पर्व विशेष रूप से शुभ और सकारात्मक रहने की संभावना है। इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव के साथ-साथ सूर्य और बुध की विशेष कृपा होगी,जिससे इनके जीवन में कई तरह की खुशियों की बहार हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह दिवाली का समय आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।

 

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिवाली का समय विशेष रूप से शुभ रहने की संभावना है, खासकर बुधादित्य और शश राजयोग के कारण। आपका हर कार्य सफल होने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों के लिए इस समय करियर में की गई मेहनत का फल मिलने की संभावना बहुत अच्छी है। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ-साथ अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी इस समय काफी लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही कमाई के नए जरिए खुलेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में भी काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस समय हर क्षेत्र में सफलता और धन लाभ की संभावना बहुत अच्छी है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आप किसी धार्मिक कार्यों पर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही इस समय संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। संतान के विकास से आप खुश नजर आ सकते है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। जिसके चलते आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत और समर्पण से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?