Dark Mode
  • day 00 month 0000
Ajaz Khan और House Arrest Controversy: अश्लील कंटेंट के आरोप में FIR दर्ज

Ajaz Khan और House Arrest Controversy: अश्लील कंटेंट के आरोप में FIR दर्ज

अश्लील कंटेंट के आरोप में FIR दर्ज

एजाज खान (Ajaz Khan) एक बार फिर विवादों में हैं। उनके नए रियलिटी शो House Arrest को लेकर जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर शो की कुछ क्लिप्स वायरल होने के बाद यह House Arrest Controversy तूल पकड़ गई है। अब मामला इतना बढ़ गया है कि FIR Against Ejaz Khan दर्ज की जा चुकी है।

 

अश्लील कंटेंट को लेकर उठा विवाद

बिग बॉस फेम Ajaz Khan द्वारा होस्ट किए जा रहे वेब शो House Arrest पर अश्लीलता फैलाने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप्स में कंटेस्टेंट्स को आपत्तिजनक पोज़ में दिखाया गया, जिनमें कुछ कंटेस्टेंट्स कपड़े उतारते हुए नजर आ रही थीं। एक अन्य क्लिप में Ajaz Khan को कंटेस्टेंट्स से इंटीमेसी पोज़ दिखाने के लिए कहते हुए देखा गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

 

FIR Against Ajaz Khan: मुंबई पुलिस की कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एजाज खान के खिलाफ एफआईआर (FIR Against ajaz Khan) दर्ज की है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंबोली पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज हुआ, जिसमें शो के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू ऐप से जुड़े अन्य लोग भी नामजद हैं। यह कार्रवाई राइट-विंग कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत पर की गई, जिन्होंने आरोप लगाया कि शो में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट दिखाया गया है।

 

House Arrest Controversy का बढ़ता दायरा

इस हाउस अरेस्ट विवाद (House Arrest Controversy) को लेकर न केवल सोशल मीडिया बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र भाजपा की एमएलसी चित्रा वाघ ने शो पर तत्काल बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शो की सामग्री समाज, विशेष रूप से बच्चों के लिए हानिकारक है और ऐसे ऐप्स पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

उल्लू ऐप से हटाया गया शो

विवाद के चलते House Arrest के सभी एपिसोड्स को उल्लू ऐप और उनकी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया है। बावजूद इसके, हाउस अरेस्ट विवाद (House Arrest Controversy) थमने का नाम नहीं ले रही है।

 

NCW की सख्ती: Ajaz Khan और CEO को तलब किया गया

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए Ajaz Khan और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को तलब किया है। एजाज खान के खिलाफ एफआईआर (FIR Against ajaz Khan) के बाद यह एक और कानूनी मोर्चा है, जिससे एजाज खान (Ajaz Khan) को जूझना पड़ रहा है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?