Dark Mode
  • day 00 month 0000
Aaj ka Rashifal, 17 January 2025 : जानिए कौनसी हैं वो राशियां, जिनकी आज संकष्ट चतुर्थी पर खुल सकती है किस्मत

Aaj ka Rashifal, 17 January 2025 : जानिए कौनसी हैं वो राशियां, जिनकी आज संकष्ट चतुर्थी पर खुल सकती है किस्मत

Aaj ka Rashifal, 17 January 2025 : आज 17 जनवरी 2025 शुक्रवार का दिन है। आज संकष्ट चतुर्थी भी है। इस दिन भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। घर की महिलाएं इस दिन व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं राशिफल के लिहाज से भी आज का दिन कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मेष राशि वालों के काम की आद वाहवाही होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं।

 

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में थोड़ा सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले अपने घर के बड़ों या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे लोग आज के दिन खास तौर पर सतर्क और सावधान रहकर निवेश करें। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। इससे आप तनाव में रहेंगे।

 

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है, यानि पिछले कई दिनों से चली आ रही कोई परेशानी से आज आपको निजात मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, इससे आपकी आय के सोर्स बढ़ने के आसार हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। घर-मकान की खरीददारी करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

ये भी पढ़ें- घर में लड्डू गोपाल लाने के फायदे, जानें क्या हैं नियम

 

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातक आज वाद विवाद से दूर ही रहें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आप अपने अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझ कर देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आप यदि किसी से काम को लेकर कोई मदद लेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी।

 

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने से प्रसन्न रहेंगे। अपनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में कोई काम सोच समझ कर करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। लेकिन अपने विरोधियों की बातों में आने से बचें।

 

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। कोई नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। किसी की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

 

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। वहीं आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो सकती है। संतान किसी परीक्षा की तैयारी में जुटी नजर आएगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी।

 

ये भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी मंदिर: टोकन से लेकर VVIP दर्शन तक जानें सारी व्यवस्थाऐं

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे।

 

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से मतभेद बढ़ सकते हैं। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय बाद राहत मिलेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

 

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान लेकर करना होगा। मंच आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है, नहीं तो उससे आपको नुकसान होगा।

 

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोग आज नया वाहन खरीद सकते हैं। आपके शारीरिक कष्ट भी पहले से कम होंगे, जो आपको खुशियां देंगे और बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी, जिनके पूरा होने से आपको खुशी होगी। नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसी नए घर मकान आदि के खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

 

ये भी पढ़ें- पेड़ों को लेकर रखें ये सावधानियां, वरना जा सकती है आपकी जान भी

 

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि में होने से खुशी होगी। कोई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

 

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने मित्रों से कोई लेनदेन सोच विचार कर करें। परिवार में लोगों से कुछ मतभेद होने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलते मिलते रह जाएगा, जो आपकी परेशानियों की वजह बनेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर परिवार के सदस्य से बातचीत कर सकते हैं।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?