
70th National Film Awards : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को दिया अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती
-
Anjali
- October 9, 2024
फिल्म निर्माण एक सामूहिक प्रयास है, जिसमें हर व्यक्ति का योगदान अनिवार्य होता है। अभिनेता अपने अभिनय से पात्रों में जान डालते हैं, निर्देशक कहानी को जीवंत करते हैं, और तकनीकी टीम फिल्म के हर पहलू को संवारती है। इस प्रक्रिया में सभी का समर्पण और मेहनत फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन फिल्मों को उनके निर्माण में लगने वाले समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए सराहना की जानी चाहिए।
16 अगस्त को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट प्रतिभा और प्रयास को मान्यता दी गई। फीचर फिल्म जूरी के राहुल रवैल, गैर-फीचर फिल्म जूरी के नीला माधव पांडा और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के गंगाधर मुदलैर ने विजेताओं की घोषणा की। जिसके बाद 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का 8 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा के सितारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस साल दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान 16 अगस्त को किया गया था। जिसके चलते दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में सिनेमा के सितारों को अवॉर्ड्स दिए ग। इस अवॉर्ड फंक्शन का लाइव टेलेकास्ट डीडी न्यूज चैनल पर किया गया। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सभी भाषाओं के कलाकार, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर समेत कई नामी हस्तियों ने शिरकत की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सितारों को किया सम्मानित
इंडियन एंटरटेनमेंट (Entertainment News) से जुड़े तमाम स्टार्स को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया। मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, बेस्ट एक्टर के लिए ऋषभ शेट्टी (कांतारा), बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नित्या मेनन और मानसी पारेख, बेस्ट फीचर फिल्म के लिए आट्टम को चुना गया। इनके अलावा, तमिल डायरेक्टर मणिरत्नम को उनकी फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ के लिए बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। उन्हें 7वीं बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..