
पीपल पर जल चढ़ाने से होगी शनि देव की कृपा
-
Ashish
- January 15, 2025
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ पर देवताओं का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। भागवत गीता में पीपल को भगवान कृष्ण का स्वरूप बताया गया है। गीता के अनुसार पीपल के पेड़ पर भगवान कृष्ण अपने परम विष्णु रूप में निवास करते हैं। वहीं पूरे पीपल के पेड़ पर अलग-अलग देवताओं का वास होता है। पीपल के जड़, मध्य भाग और अग्र भाग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इतना ही नहीं इसके अन्य भागों में वसु, रुद्र, वेद, यज्ञ, समुद्र, कामधेनु के साथ-साथ कई अन्य देवी-देवताओं का वास माना जाता है। आइए जानते हैं पीपल के पेड़ पर जल कैसे चढ़ाएं और इसके क्या लाभ हैं।
पीपल का पेड़ लगाने या पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से ग्रहों की शांति होती है। अगर कुंडली में ग्रह अपना सही प्रभाव नहीं दे रहे हैं तो पीपल का पेड़ लगाने से उनकी शांति होती है। ऐसा देखा गया है कि अगर कुंडली में राहु और केतु का प्रभाव नकारात्मक है तो पीपल का पेड़ लगाने से ग्रहों की शांति मिलती है।
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं
अगर कुंडली में शनि का नकारात्मक प्रभाव है, जैसे साढ़ेसाती या ढैय्या, तो रोजाना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे शनि का नकारात्मक प्रभाव शांत होता है। इसके साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ के पास दीपक भी जलाना चाहिए। इससे पीपल के पेड़ में शनि भी शांत होता है। साथ ही राहु ग्रह शांत होता है, यानी क्रूर ग्रह शांत होते हैं।
ये भी पढ़े:- जानिए क्यों पितामह भीष्म ने भी किया था सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार
पीपल पर जल चढ़ाने की विधि
एक तांबे का लोटा लें, उसमें दूध, थोड़ा सा गुड़ डालें और पानी मिला लें। जल चढ़ाते समय आपका मुख पूर्व दिशा में हो तो सबसे अच्छा माना जाता है। उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना शुरू करना सबसे अच्छा माना जाता है। शनिवार को जल चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी होता है। जब भी आप पीपल के पेड़ को जल दें तो उसके लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
आयुः प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम् ।
देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गतः ।।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..