
Numerology: जाने मूलांक 3 के बारे में, कैसी होगी आर्थिक स्थिति, नौकरी व पैसा
-
Ashish
- November 29, 2024
आप में से अधिकांश लोग मूलांक के बारे में जानते ही होंगे, अगर नहीं तो हम आपको बता दें - जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3.12.21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होगा। अगर आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी महीने की 3.12.21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!
तो चलिए मूलांक 3 के बारे में चर्चा करते हैं। मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों का गुरु है। मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना पसंद नहीं होता। ये किसी का एहसान नहीं लेना चाहते। इन्हें किसी का अनावश्यक हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। ये अपनी स्वतंत्रता से समझौता करना पसंद नहीं करते। इस मूलांक वाले लोग साहसी, बहादुर, शक्तिशाली, दृढ़ निश्चयी, संघर्षशील, मेहनती होते हैं और कठिनाइयों का सामना करने में हार नहीं मानते। इनमें भरपूर रचनात्मक क्षमता होती है। ये जो भी कार्य करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये महत्वाकांक्षी होते हैं। इसके साथ ही ये अच्छे विचारक, दूरदर्शी और संभावित घटनाओं को भांपने वाले होते हैं। ये गुण तांत्रिक चंद्रास्वामी में देखे जा सकते हैं।
मूलांक 3 वाले लोगों की शिक्षा की बात करें तो ये आमतौर पर उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करते हैं, ये बहुत अध्ययनशील होते हैं और पढ़ाई में होशियार होते हैं। इनके दिलचस्प विषयों की बात करें तो विज्ञान और साहित्य में इनकी काफी रुचि होती है। यानी ये पढ़ाई में सफल होते हैं। इनके अन्य शौक की बात करें तो इन्हें घुड़सवारी और निशानेबाजी का शौक होता है और ये लोग इन क्षेत्रों में भी सफल हो सकते हैं।
इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शुरुआती उम्र में इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है। उस समय इनके पिता को इन पर काफी खर्च करना पड़ता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। इनके पास आय के एक से अधिक स्रोत होते हैं। लेकिन इन्हें धन और संपत्ति को लेकर मुकदमों का सामना करना पड़ता है।
अगर इनके संबंधों की बात करें तो आमतौर पर ये अपने भाई-बहनों के लिए बहुत कुछ करते हैं, लेकिन इन्हें अपने भाई-बहनों से ज्यादा सहयोग नहीं मिलता, फिर भी भाई-बहनों से इनके संबंध अच्छे रहते हैं। ये अपने अन्य रिश्तेदारों की बहुत मदद करना चाहते हैं, लेकिन वे उनसे मुंह मोड़ लेते हैं। इनके मित्र बहुत होते हैं, लेकिन इनके घनिष्ठ मित्र वे होते हैं जिनका अंक 3, 6, 9 होता है। कठोर अनुशासन के कारण कुछ लोग इनके विरोधी भी बन जाते हैं, लेकिन फिर भी ये सभी के प्रति विनम्र और मिलनसार रहते हैं, हालांकि किसी एक मित्र से हानि और विश्वासघात की संभावना हमेशा बनी रहती है।
अगर विवाह या प्रेम संबंधों की बात करें तो इनके प्रेम संबंध स्थाई नहीं होते, लेकिन आमतौर पर इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। कभी-कभी इन्हें एक से अधिक विवाह करते हुए भी देखा गया है, जिसमें से पहला विवाह हमेशा दुख देता है। हालांकि ये विलासी स्वभाव के होते हैं, फिर भी ये अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखते हैं। धार्मिक कार्यों में अत्यधिक रुचि भी घर में अशांति का कारण बन सकती है। इनके दो पुत्र और एक पुत्री होने की संभावना रहती है तथा बड़ी संतान से कष्ट मिलने की संभावना रहती है।
अगर इनके कार्यक्षेत्र की बात करें तो मूलांक 3 वाले लोग सेना व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, सचिव, राजदूत-नेता, बैंकों में अधिकारी व धर्मगुरु आदि बनते हैं। ये लेखक, शिक्षक, डिजाइनर, सेल्समैन, प्रोफेसर भी हो सकते हैं। आमतौर पर इन्हें अपने कार्य में दक्ष देखा गया है। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं।
अगर इनके स्वास्थ्य की बात करें तो इनकी जीवन शक्ति अच्छी रहती है लेकिन तंत्रिका तंत्र के रोग, त्वचा संबंधी रोग, कमर दर्द व पैरों में गठिया, साइटिका आदि इन्हें परेशान कर सकते हैं।
इनके लिए मूलांक 3,6,9 वाली तिथियां व गुरुवार सर्वाधिक अनुकूल रहते हैं, इसके अलावा शुक्रवार व मंगलवार भी इनके लिए शुभ रहते हैं। अगर ये दिन 20 फरवरी से 20 मार्च या 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पड़ते हैं तो ये बेहद शुभ होते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग अनुकूल रहते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1005)
- अपराध (105)
- मनोरंजन (256)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (420)
- खेल (284)
- धर्म - कर्म (442)
- व्यवसाय (145)
- राजनीति (511)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (300)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (38)
- उत्तर प्रदेश (161)
- दिल्ली (194)
- महाराष्ट्र (106)
- बिहार (62)
- टेक्नोलॉजी (145)
- न्यूज़ (77)
- मौसम (69)
- शिक्षा (93)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (243)
- वीडियो (828)
- पंजाब (18)
- ट्रैवल (13)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (36)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..