_big_730x400.webp)
आज का राशिफल 27 मार्च 2025: जानिए अपनी राशि के लिए शुभ अवसर और चुनौतियाँ
-
Manjushree
- March 27, 2025
कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोग अपने व्यापार और करियर में और सफलता मिलने की संभावना है।
आज का राशिफल (Horoscope): 27 मार्च 2025: आज का राशिफल आपके जीवन में आने वाले संभावित अवसरों और चुनौतियों को बता रहा है। आज का राशिफल, मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है। खासतौर पर आज यानी 27 मार्च 2025 मेष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है और मिथुन राशि वालों के आज रुके हुए काम पूरे होंगे।
जहां कुछ राशियों के रुके हुए काम पूरे और प्रमोशन मिलने के संकेत हैं, वहीं कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोग अपने व्यापार और करियर में और सफलता मिलने की संभावना है। धनु और मकर राशि के व्यक्तियों के लिए ये दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह है। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आज का दिन बेहतर करने के लिए क्या करें।
मेष का राशिफल

मेष राशि के व्यक्तियों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आप मानसिक शांति महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लेकर अच्छा खासा धन लगाएंगे। प्रॉपर्टी में बंटवारे को लेकर आप बेवजह लड़ाई-झगड़े में न पड़ें, क्योंकि बड़े सदस्य आपकी समस्या का समाधान आसानी से कर देंगे।
उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। किसी गरीब को भोजन दान करें।
वृषभ का राशिफल

वृषभ राशि के व्यक्तियों के लिए आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए कुछ मददगार साबित हो सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शारीरिक रूप से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करें। आज का दिन शुभ सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय - भगवान शिव की पूजा करते रहें। तिल का दान करें। किसी गरीब को आटा दान दें।
मिथुन का राशिफल

मिथुन राशि के व्यक्तियों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिल सकती है। कामों में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से कल आपको धन लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर सोच-विचार करें।
आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपकी अपने किसी मित्र से खटपट होने की संभावना है।
उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ व तिल दान करें।
कर्क का राशिफल

कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए आज के दिन किसी पर भरोसा करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। कुछ विशेष लोगों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव कम करने के लिए कुछ समय खुद के लिए निकालें। आप किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
उपाय - भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मूंग का दान करें।
सिंह का राशिफल

सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। आपको घरेलू समस्याओं का काफी अच्छा समाधान मिलेगा। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। पुराने विवादों में न फसें और आप नए कार्यों में हाथ डाल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं।
उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करते रहें। पक्षियों को दाना खिलाएं।
कन्या का राशिफल

कन्या राशि के व्यक्तियों को अपनी योजनाओं को साकार करने का अच्छा अवसर मिलेगा। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें। संतान को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी।
उपाय - राहु से संबंधित द्रव्यों, तिल व उड़द इत्यादि का दान करें। गौ माता को रोटी खिलाएं।
तुला का राशिफल

तुला राशि के व्यक्तियों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नई शुरुआत करने का समय आ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन खुश रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा, और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको किसी अच्छे वकील से सलाह-मशविरा की आवश्यकता होगी।
उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें तथा गुड़ व गेहूं का दान करें।
वृश्चिक का राशिफल

वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आज मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी पुराने रिश्ते में सुधार हो सकता है। कुछ पुराने मुद्दे फिर से उठ सकते हैं, लेकिन आपको समझदारी से काम लेना चाहिए। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी।
उपाय - माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। गरीब को गुड़ दान करें। पीले वस्त्रों का दान भी करें।
धनु का राशिफल

धनु राशि के व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। व्यापार में आपको तरक्की मिलने की संभावना है। दूसरों के साथ विवाद से बचें। कार्यों में गति आएगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। गेहूं का दान करें।
मकर का राशिफल

मकर राशि के व्यक्तियों के लिए मिश्रित परिणाम हो सकते हैं। कामकाजी क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। किसी बात को लेकर गहरी सोच से समाधान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी हलचल हो सकती है। आपको पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना हो सकती है।
उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
कुंभ का राशिफल

कुंभ राशि के व्यक्तियों को आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और आराम की आवश्यकता हो सकती है। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नई समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। तरक्की करते देखना आपको खुशी देगा।
उपाय - सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करते रहें।
मीन का राशिफल

मीन राशि के व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और साथ ही साथ आपको किसी पुराने काम में भी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
उपाय - भगवान विष्णु की आरती करें। श्री सूक्त का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभ करेगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (794)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (243)
- शहर और राज्य (302)
- दुनिया (347)
- खेल (232)
- धर्म - कर्म (395)
- व्यवसाय (132)
- राजनीति (454)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (250)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (96)
- बिहार (53)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (65)
- शिक्षा (86)
- नुस्खे (54)
- राशिफल (211)
- वीडियो (685)
- पंजाब (14)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..