Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 07 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 07 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 07 February Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 07 फरवरी 2025 और माघ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार है। वहीं आज का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। वैभव-लक्ष्मी के निमित्त पावन व्रत है, भगवान विष्णु जी की उपासना करें और तिल, उड़द व गुड़ का दान करें। मान्यता है कि- आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। सप्त अन्न का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन होता है।

 

आज का पंचांग- 07 फरवरी 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- दशमी
आज का नक्षत्र- रोहिणी
सूर्योदय- 07:08 AM
सूर्यास्त - 06:06 PM
वार - शुक्रवार

 

ये भी जानें-Holi Festival 2025 : 2025 में कब मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानें क्या है होली के पर्व की मान्यता

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?