Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 05 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 05 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 05 January Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 05 जनवरी 2025 और पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार है। बता दें कि पौष माह के रविवार के दिन का उपहास करना शुभ होता है। इसके प्रभाव से सूर्य देव की कृपा मिलती है, सम्मान में वृद्धि और रोग- दोष दूर होते है। इस दिन तांबे के बर्तन में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

 

आज का पंचांग- 05 जनवरी 2025
आज की तिथि- षष्ठी
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद
सूर्योदय- 07:08 AM
सूर्यास्त - 05:27 PM
वार - रविवार

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?