Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 18 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 18 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 18 February Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार 18 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। वहीं आज यशोदा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी महिला पूजा और व्रत का पालन करती है, उसकी संतान को लंबी आयु का वरदान मिलता हैं। यशोदा जयंती के दिन अन्न, फल, धन का दान देना शुभ होता है, इससे सुख-समृद्धि और संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

 

आज का पंचांग- 18 फरवरी 2025
पक्ष- कृष्ण
आज की तिथि- षष्ठी
आज का नक्षत्र- चित्रा
सूर्योदय- 06:57 AM
सूर्यास्त - 06:14 PM
वार - मंगलवार

 

ये भी जानें- शनि अस्त 2025: क्या है और क्यों है महत्वपूर्ण

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई। 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?