
सितंबर में साउथ इंडिया ट्रिप? पहुंच जाएं ये 5 शानदार डेस्टिनेशन्स पर
-
Manjushree
- August 23, 2025
बहुत से लोग ऐसे भी होते है जिन्हें जैसे ही छुट्टी मिलती है वो डेस्टिनेशन्स प्लान बना लेते हैं। ऐसे में सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर जाये तो कहाँ ? लेकिन अगर आपको ऐसी जगहों के बारे में पता चले जिससे आपका डेस्टिनेशन्स प्लान सक्सेस हो जाये तो। हम बात कर रहें दक्षिण भारत के बेस्ट हिल स्टेशन के जिसके बारे में लोगों को कम ही पता होगा। ये जगह सितंबर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट है। मानसून लगभग जा चुका होता है और सर्दियों के आने की शुरुआत के बीच साउथ की जगहों पर हल्की बारिश और सुहावने मौसम के साथ घूमने के लिए काफी अच्छा टाइम है। आइए जानें सितम्बर में बेस्ट डेस्टिनेशन्स जहां आप और आपका परिवार दोनों ही खुश हो जायेंगे।
दक्षिण भारत के प्रमुख 5 रोचक डेस्टिनेशन्स
उटी (तमिलनाडु)

सितंबर साउथ इंडिया ट्रिप में दक्षिण के फेमस हिल स्टेशनों की बात की जाए तो उसमें सबसे पहला नाम उटी (Ooty) का आता है, जिसे "पहाड़ों की रानी" भी कहा जाता है। उटी दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर शादीशुदा जोड़े और दोस्तों का ग्रुप घूमना खूब पसंद करता है। यहां की टॉय ट्रेन लोगों को बहुत आकर्षित करती है। ऊटी मुख्य रूप से अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडे और सुहावने मौसम, और नीलगिरी पहाड़ियों में फैले खूबसूरत चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है. उटी दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जो देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है, और जहाँ आप सितम्बर के महीने में घूमने का मजा ले सकते हैं।
मुन्नार (केरल)

सितंबर ट्रैवल डेस्टिनेशन में आप केरल के मुन्नार (Munnar) शहर का प्लान बना सकते हैं। ये प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। सुंदर झीलें, झरनें, पेड़ पौधे आपका मन मोह लेंगे। केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार “चाय के बागानों की धरती” के नाम से मशहूर है। सितंबर में हल्की बारिश की वजह से का मौसम बेहद सुहावना होता है, यहाँ की हरियाली पूरे क्षेत्र को मनमोहक बना देती है। मुन्नार में एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम और टी म्यूजियम देखने लायक हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो मुन्नार आपके लिए एक परफेक्ट जगह है।
कुन्नूर (तमिलनाडु)

कुन्नूर (Coonoor) भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि ज़िले में स्थित एक हिल स्टेशन और नगर है। सितंबर साउथ इंडिया ट्रिप में कुन्नूर पश्चिमी घाट की नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है। साउथ का कुन्नूर शहर में कई लॉज और होटल हैं जहां पर आप आराम से रह सकते हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग, कैपेंनिंग भी कर सकते हैं, और भरपूर मजा ले सकते हैं। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है और अपनी चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है।
कोडईकनाल (तमिलनाडु)

सितंबर ट्रैवल डेस्टिनेशन में तमिलनाडु के प्रसिद्ध कोडईकनाल (Kodaikanal) का प्लान बना सकते हैं। कोडईकनाल का हिल स्टेशनों के राजकुमार के रूप में भी जाना जाता है। “प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन्स” के नाम से मशहूर कोडाइकनाल तमिलनाडु का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। कोडाइकनाल और उसके आसपास का ठंडा और धुंध भरा मौसम, लुढ़कती पहाड़ियों और घने जंगलों की प्राकृतिक सुंदरता साल भर किसी भी पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देगी। सितंबर में यहां का तापमान सुखद रहता है और कोयम्बटूर से आसानी से पहुंचा जा सकता है। कोडाइकनाल लेक, ब्रायंट पार्क, और पिलर रॉक्स यहां के मुख्य आकर्षण हैं। यह जगह ट्रेकिंग और बोटिंग के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन है।
हम्पी (कर्नाटक)

सितंबर साउथ इंडिया ट्रिप में कर्नाटक के हम्पी (Hampi) का मौसम अच्छा होता है, क्योंकि गर्मी कम हो जाती है और वातावरण में ताजगी आती है, जिससे यह ऐतिहासिक खंडहरों को घूमने के लिए एक बेहतर समय होता है। सितंबर का महीना प्रकृति प्रेमियों और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए आदर्श है, क्योंकि यहाँ का हरा-भरा दृश्य और शांत माहौल एक सुखद अनुभव देता है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी अपने ऐतिहासिक खंडहरों के अलावा विजयनगर साम्राज्य की भव्यता के लिए जाना जाता है। सितंबर में यहां का मौसम घूमने के लिए बेहतर होता है, क्योंकि गर्मी कम होती है और हवा में ताजगी रहती है। विट्ठल मंदिर, हजारा राम मंदिर, और मतंगा हिल से सनसेट का नजारा देखना काफी अनोखा अनुभव होता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2282)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (947)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (708)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (531)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (260)
- दिल्ली (295)
- महाराष्ट्र (191)
- बिहार (244)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (120)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (3)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (37)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..