
एस. जयशंकर ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात
-
Chhavi
- June 12, 2025
विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस के मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद जताया। यह मुलाकात पेरिस में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को लेकर गहन चर्चा हुई। एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, “फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं पहुंचाईं और आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस के मजबूत संदेश के लिए आभार व्यक्त किया।” उन्होंने आगे कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच भरोसा, सहजता और साझा महत्वाकांक्षाएं साफ झलकती हैं। इस मुलाकात से साफ है कि भारत और फ्रांस के रिश्ते सिर्फ रणनीतिक नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा पर भी आधारित हैं। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं।
एस. जयशंकर (S. Jaishankar) की यह यूरोप यात्रा कई मायनों में अहम रही। ब्रसेल्स में उन्होंने यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं से मुलाकात की और India-EU Free Trade Agreement को लेकर बातचीत की। उन्होंने भरोसा जताया कि इस साल के अंत तक यह ऐतिहासिक समझौता पूरा हो सकता है। जयशंकर ने कहा, “हम अपने EU रिश्तों को बेहद अहम मानते हैं, और FTA इस साझेदारी का केंद्र है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत, अमेरिका और यूरोप दोनों के साथ संतुलित रिश्ते बनाए रखना चाहता है। एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी भारत की स्पष्ट नीति दोहराई। उन्होंने कहा, “हम शुरू से मानते हैं कि किसी भी देश के मतभेद युद्ध से नहीं सुलझते। समाधान बातचीत से ही निकलते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया अब भारत की इस सोच को स्वीकार कर रही है। इस मुलाकात और यूरोप दौरे से यह साफ है कि एस. जयशंकर भारत की विदेश नीति को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं, और आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस जैसे साझेदारों के साथ मिलकर वैश्विक स्थिरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
Honoured to call on President @EmmanuelMacron of France. Conveyed greetings of PM @narendramodi.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 12, 2025
Thanked him for France’s strong message of support in the fight against terrorism.
Our discussions reflected the trust, comfort and ambition of our Strategic Partnership.
🇮🇳 🇫🇷 pic.twitter.com/4eeGwKjFP8
For More visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1477)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (156)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..