Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 6  अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 6 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के दौरे पर कोलंबो में कहा कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित समान हैं और दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी है। उन्होंने राष्ट्रपति दिसानायके का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा सहयोग में संपन्न महत्वपूर्ण समझौतों का स्वागत किया। इसके साथ ही, कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव और हिंद महासागर में सुरक्षा सहयोग पर मिलकर काम करने की सहमति व्यक्त की।

 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील की और कहा कि अब यहां गोलियां और बम धमाके नहीं होंगे। उन्होंने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों को सरेंडर कराएगा, उसे नक्सल मुक्त घोषित कर एक करोड़ रुपए विकास राशि के रूप में मिलेंगे। शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में जुड़ने का आह्वान किया और केंद्र तथा राज्य सरकार का पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

 

  • केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में कहा कि यह बीमा योजना नहीं, बल्कि एक आश्वासन योजना है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम है, जिसे सितंबर 2018 में लागू किया गया था और इसमें लगभग 10 करोड़ परिवारों को कवर किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री ने गरीबों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया है।

 

  • सपा सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी है, जिसने गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ में सरकारी जमीनों को अवैध रूप से हड़पने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इन शहरों में सरकारी जमीन, तालाब और अन्य संपत्तियां कई तरीकों से छीनी गई हैं।

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पम्बन पुल को रेलवे के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पुल बताते हुए कहा कि यह समुद्री जल में निर्मित पहला वर्टिकल लिफ्ट पुल होगा। उन्होंने इसे तमिल इतिहास, संस्कृति, प्राचीन तमिल सभ्यता और भाषा का महान वास्तुशिल्प चमत्कार बताया। पम्बन पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कल किया जाएगा।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम के पारित होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों की लूट और कब्जा नहीं हो सकेगा। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे मनमानी पर हमेशा के लिए रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड के नाम पर कई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा हुआ था, जो अब रोका जाएगा।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार 24 नए अस्पतालों को पूरा करेगी, जिसके लिए 1000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत 400 नए स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

 

  •  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित एक संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामाजिक प्रभाव और दुष्प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एआई का लाभ उठाने के साथ-साथ आवश्यक सावधानियां भी बरतनी चाहिए। संगोष्ठी में इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई, जो प्रौद्योगिकी के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

  • दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सांसद बांसुरी स्वराज के साथ रतन लाल सहदेव मार्ग पर पुलिया पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली में गड्ढों की समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि बारिश के दौरान यह परेशानी का कारण बनते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने CIIR और CSIR के साथ बैठक कर तकनीकी परीक्षण शुरू किया है, और सस्ती और प्रभावी तरीकों पर काम कर रहे हैं।

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में पैसे के अभाव में इलाज से इनकार करने के बाद गर्भवती महिला तनिषा भिसे की कथित मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'बस्तर पण्डुम' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूती से जारी है और लगातार सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मां दंतेश्वरी की कृपा से यह संकल्प अवश्य पूरा होगा।

 

For more articles visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?