Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 7  अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 7 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम में नए पंबन सी ब्रिज का उद्घाटन किया, साथ ही रामेश्वरम-तांबरम एक्सप्रेस की उद्घाटन विशेष ट्रेन और एक कोस्ट गार्ड जहाज को हरी झंडी दिखाई। नया पंबन ब्रिज मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ने वाला रेल संपर्क देगा। ये पुल श्रद्धालुओं के लिए सालभर आने-जाने को और भी सुगम बनाएगा।

 

  • भाजपा स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने गांव, गरीब, महिला और आदिवासी वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नड्डा ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया और सभी से इसमें भागीदारी की अपील की।

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से काम हो रहा है। उत्तर में जम्मू-कश्मीर का चेनाब ब्रिज, पश्चिम में मुंबई का अटल सेतु, पूर्व में असम का बोगीबील ब्रिज और दक्षिण में पंबन वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज इसका उदाहरण हैं। उन्होंने इन परियोजनाओं को भारत की प्रगति का प्रतीक बताया।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब राजधानी में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने वादा किया कि आज से 'लक्ष्मण रेखा' खींच दी जाएगी और अब सिर्फ संतुष्टिकरण की राजनीति होगी। उन्होंने जनता के हित में निष्पक्ष और पारदर्शी शासन देने का संकल्प लिया।

 

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि संबलपुर जिले में अपराधियों में डर पैदा करने और शहर की जनता की सुरक्षा के लिए आज राज्य सरकार द्वारा 15 अत्याधुनिक पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियों की शुरुआत की गई है। इन गाड़ियों को खास तकनीकों से लैस किया गया है। इसका उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है।

 

  • मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 23 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पवित्र नर्मदा की पूरी परिक्रमा पथ को विकसित करने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

 

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि यह मुस्लिम समुदाय के हित में है, लेकिन कांग्रेस इससे परेशान नजर आ रही है। उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री ने इसे समाज की भलाई के लिए जरूरी बताया।

 

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बासंती नवरात्रि के समापन पर कन्यापूजन कार्यक्रम में भाग लिया और सभी से बेटा-बेटी में भेदभाव न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह बराबरी का व्यवहार करे। मुख्यमंत्री ने मां भगवती के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

 

  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बेंगलुरु में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें कर्नाटक भोवी विकास निगम (KBDC) के कार्यालय और आरोपियों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अवैध संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अपराध की कमाई से खरीदी गई संपत्तियों का विवरण बरामद किया गया।

 

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अब हर गांव के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए गांव-गांव और ज़िला स्तर पर बैठकें की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जागरूकता बढ़ाने के लिए वह पैदल मार्च करेंगे, क्योंकि विकास में जनसमर्थन जरूरी है।

 

  • दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार मानसून के दौरान जलभराव रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले सफाईकर्मियों को नालों में उतरना पड़ता था, लेकिन अब नई मशीनों की मदद से पाइप खुद अंदर जाकर सफाई करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी कर्मचारी को अब सीवर में न उतरना पड़े।

 

For more articles visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?