
पढ़िए आज 3 मई की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- May 3, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती में ₹58,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इसमें विधानसभा, सचिवालय और उच्च न्यायालय सहित 74 परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने केरल में ₹8,867 करोड़ की लागत से बने देश के पहले सेमी-ऑटोमेटेड ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन किया।
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों पर शोक जताया। उन्होंने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन दोहराया। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग देता है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसे स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने WAVES 2025 सम्मेलन के दौरान मिस्र के संस्कृति मंत्री डॉ. अहमद फौद हानो से मुलाकात की। जयशंकर ने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए ट्वीट किया कि दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
- दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित CAIT कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने व्यापारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और रोजगार सृजन में योगदान देना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त करता है। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।
- उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों से यात्रा अनुभव, सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की कामना की।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट किया कि आज भोपाल राजकीय विमानतल पर लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के साथ 'एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' प्रदेश की बेटियों के उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन में देश की पहली मानक संचालन विधियों और प्रक्रियाओं (SOMP) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण की वेबसाइट और SOMP की पुस्तक भी लॉन्च की गई। यह कदम राज्य के विकास और गुणवत्ता मानकों को सुधारने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 'WAVES 2025' कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक पत्रिकाओं 'लोकराज्य' और 'महाराष्ट्र अहेड' के WAVES विशेष संस्करण का शुभारंभ किया। ये संस्करण विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित किए गए हैं।
- जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर शुक्रवार दोपहर चंबा सेरी क्षेत्र में भूस्खलन के बाद दोनों दिशा में यातायात पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई भूस्खलन की वजह से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है और सड़क सफाई अभियान चल रहा है। भारी बारिश और बादल फटने के कारण रामबन जिले में भूस्खलन हुआ, जिससे चेनाब नदी में बाढ़ आ गई और रियासी तथा अखनूर क्षेत्रों में नदी किनारे जाने से रोकने के लिए चेतावनी जारी की गई।
- भारत के उद्योग और आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में जॉन कॉकरिल के समूह सीईओ फ्रांस्वा मिशेल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने समूह की तकनीकी समाधान में नवाचार विशेषज्ञता के जरिए भारत की विकास यात्रा को और गति देने पर चर्चा की। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में गहरे सहयोग और साझेदारी के अवसरों पर विचार किया गया।
- प्रदेशभर में मौसम ने फिर बदला मिजाज, तेज अंधड़, बारिश और ओलों से गर्मी में राहत मिली। जयपुर, भीलवाड़ा, जैसलमेर समेत कई इलाकों में मौसम में बदलाव आया। मौसम विभाग ने 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले हफ्ते भी मौसम में बदलाव का अनुमान।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1513)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (609)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (502)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (530)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (380)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (207)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (86)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (293)
- वीडियो (976)
- पंजाब (25)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%