Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 28 मई की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 28 मई की देश की प्रमुख खबरें

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में दो किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया, जो ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उनका पहला गृह राज्य दौरा था। इस अवसर पर उन्होंने 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और समर्पित कीं, जिनमें शहरी विकास, जल आपूर्ति, सड़क परिवहन और खनिज विभागों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नए मुख्य न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, पूर्व CJI डी.वाई. चंद्रचूड़, पूर्व CJI जस्टिस संजीव खन्ना सहित सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायधीश उपस्थित रहे।

 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नोएडा स्थित Pine Labs कार्यालय का दौरा किया और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में Fintech कंपनियों की भूमिका की सराहना की और छोटे व्यापारियों तथा MSMEs के लिए सुरक्षित और समावेशी वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता पर बल दिया।

 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यालय जनसेवा और गरीबों के कल्याण के सशक्त माध्यम होते हैं, जो क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेंगे और विकसित महाराष्ट्र की नींव को सशक्त बनाएंगे।

 

  • पंचकुला में आयोजित 'योग महोत्सव 2025' में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तीन नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए। इन पोर्टलों का उद्देश्य आयुष सेवाओं की पहुंच को हर नागरिक तक सुनिश्चित करना है।

 

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित बड़ा बाग की बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य की प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण और पुनरुत्थान किया जाए, ताकि जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में NCERT की पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं और मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजने की योजना भी बनाई गई है।

 

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित दूसरे ISP कॉन्क्लेव एशिया संस्करण 2025 में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के हाथों में एक जुड़े, सशक्त और समावेशी भारत बनाने की शक्ति है। उन्होंने 5G से लेकर भारतनेट 2.0 तक की योजनाओं का उल्लेख करते हुए, किफायती इंटरनेट और उभरती तकनीकों के माध्यम से डिजिटल समानता और अवसरों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

 

  • कतर में आयोजित ऑल पार्टी डेलिगेशन की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि यदि उसने भविष्य में कोई आतंकी हमला किया, तो भारत उसे करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए अभिशाप है और भारत इसका डटकर मुकाबला करेगा।

 

  • भारत में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है, पिछले सप्ताह में 752 नए मामले सामने आए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 1,000 के पार हो गई है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान की गई है, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निगरानी के तहत रखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जनता से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

 

  • मुंबई में 75 साल में पहली बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले पहुंचा, जिससे शहर में मूसलधार बारिश और जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी मानसून के समय से पहले पहुंचने की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राजस्थान में मानसून की एंट्री संभवतया 20 जून के आसपास होने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?