_big_730x400.webp)
राहुल गाँधी का बिहार दौरा, कन्हैया के साथ करेंगे पदयात्रा
-
Priyanka
- April 7, 2025
बिहार चुनाव 2025 : राहुल गाँधी का बिहार दौरा, क्या बिहार अपनाएगा कांग्रेस को ?
कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) आज बिहार दौरे पे हैं। जहाँ वे 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल होंगे. बता दें की इसे कांग्रेस के युवा नेता एवं JNU के पूर्व अध्यक्ष Kanhaiya Kumar ने शुरू किया था। यह कन्हैया कुमार के जन्मस्थल बेगूसराय (Begusarai) में ही हो रही है, इस दौरान वे कन्हैया कुमार के साथ यात्रा में 2 किलोमीटर तक पैदल चलेंगे। राहुल ने सभी पदयात्रियों से यह आग्रह किया की वे सफ़ेद टीशर्ट पहन कर शामिल हो, बेगूसराय के बाद राहुल 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में हिस्सा लेने पटना रवाना हो जाएंगे।
पदयात्रा का उद्देश्य
बेगूसराय में आयोजित इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य रोजगार के अवसरों की कमी के कारण बिहार से युवाओं के बड़े पैमाने पर पलायन के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। जिसमें राहुल गाँधी राज्य में नौकरियों और बेहतर अवसरों के लिए युवाओं की लड़ाई में उनका साथ देंगे।
पदयात्रा के बाद पटना जाएंगे राहुल
बेगूसराय से वापस लौटने पर वे श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान संरक्षण सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसके बाद राहुल गांधी सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे और शाम को दिल्ली वापस लौटेंगे। बता दें कि राहुल गांधी पिछले चार महीने में तीसरी बार बिहार के दौरे पर आये हैं। बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections) हैं और कांग्रेस पार्टी साल की शुरुआत से ही चुनावी मोड में देखने को मिल रही है.

बिहार कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग
राहुल गांधी बिहार में स्थानीय समुदाय से मिलेंगे,और उनकी समस्याओं पर विचार करेंगे और युवाओं के समक्ष उपस्थित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को एकजुट करने के लिए एक वीडियो भी साझा किया था।
सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की अपील
अपनी 'X' पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा साथियों मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, 'पलायन रोको, रोजगार दो' यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावनाओं, उनके संघर्ष, उनकी पीड़ा से रूबरू कराना है। आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं, सवाल पूछें, अपनी आवाज बुलंद करें। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव डालें, उसे हटाएं। यहां रजिस्टर करके सफेद टी-शर्ट आंदोलन से जुड़ें।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..