Dark Mode
  • day 00 month 0000
12 जून 2025 को अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद उठ रहे हैं बोइंग 787 पर सवाल

12 जून 2025 को अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद उठ रहे हैं बोइंग 787 पर सवाल

 

Ahmedabad Plane Crash 2025: अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) का दुर्घटनाग्रस्त होना एक बहुत बड़ा त्रासदी है। इस हादसे ने बोइंग की सुरक्षा और तकनीकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 108 साल पुरानी बोइंग कंपनी का काला इतिहास है। 6000 क्रैश और 9000 से ज्यादा मौतें। पिछले कुछ सालों में बोइंग के विमान सबसे ज्यादा क्रैश हुए। हर बार सवाल उठे कि आखिर बोइंग के विमानों में खराबी क्या है? आज ये सवाल फिर उठा, क्योंकि गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन उड़ान भरने के केवल 8 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रही प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे, जबकि 12 क्रू मेंबर्स थे।

 

14 साल में पहला हादसा


अहमदाबाद प्लेन क्रैश 2025 यह पहला मामला नहीं है, जब बोइंग का विमान क्रैश हुआ है। इससे पहले कई बार बोइंग के विमान क्रैश हो चुके हैं। अहमदाबाद में जो हादसा हुआ, वो बोइंग के विमानों में अब तक का तीसरा बड़ा हादसा है, जिसमें 242 लोगों की मौत का दावा है। पिछले साल यानी 2024 में साउथ कोरिया में बोइंग का विमान क्रैश हुआ था, जिसमें लगभग 180 लोगों की मौत हो गई थी। बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर साल 2011 में पहली बार सेवा में आया था। यानी 787 ड्रीमलाइनर ने 14 साल तक बिना किसी घातक हादसे के 10 बिलियन से ज्यादा यात्रियों को ढोया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले इसके नाम कोई मौत दर्ज नहीं थी।

 

कई लोगों की गई थी जान


161.36 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ वाली बोइंग कंपनी के विमान क्रैश होने के लिए बदनाम हो चुके हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की मानें तो बोइंग के 108 साल के इतिहास में 6000 से ज्यादा प्लेन क्रैश हुए हैं, जिनमें 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें से 450 से ज्यादा हादसे ऐसे हैं, जिनमें 2 से लेकर 583 लोगों की मौत तक शामिल है। जबकि बाकी के हादसों में कम से कम एक न एक व्यक्ति की मौत जरूर हुई है।

 

एविएशन एक्सपर्ट देवेश अग्रवाल ने क्या कहा 

 

13 जून 2025 शुक्रवार को एक मीडिया इंटरव्यू में एविएशन एक्सपर्ट देवेश अग्रवाल कहते हैं, "मैं इस दुखद घटना में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। यह 787 ड्रीमलाइनर विमान सबसे आधुनिक विमान है। यह बोइंग का नवीनतम विमान है। सभी सुरक्षा प्रणालियाँ बरकरार हैं। इस उड़ान में इस्तेमाल किए गए इंजन कोई नई बात नहीं है। यहाँ लगे इंजन बहुत विश्वसनीय इंजन हैं। सभी एयरलाइंस, नियामक और अन्य इस विमान पर भरोसा करते हैं क्योंकि यह विमान को लगातार 6 घंटे तक उड़ा सकता है। पूरी दुनिया की नज़र इस दुर्घटना पर है। अभी तक, दुनिया भर में 787 के सैकड़ों विमान उड़ान भर रहे हैं। दुर्घटनाएँ कभी भी किसी एक कारण से नहीं होती हैं। हमेशा कई कारण होते हैं। इसलिए इस मामले की जाँच करना ज़रूरी है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?