
Numerology: जाने मूलांक 5 के बारे में, कैसी होगी आर्थिक स्थिति, नौकरी व पैसा
-
Ashish
- December 1, 2024
आप में से अधिकांश लोग मूलांक के बारे में जानते ही होंगे, अगर नहीं तो हम आपको बता दें - जो लोग किसी भी महीने की 5.14 या 23 तारीख को जन्मे हैं, तो उनका मूलांक 5 होगा। अगर आप या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी महीने की 5.14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!
तो चलिए मूलांक 5 के बारे में चर्चा करते हैं। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक है, इसलिए मूलांक 5 वाले लोगों का बुद्धिमान होना स्वाभाविक है, इसके साथ ही इस मूलांक वाले लोग साहसी और मेहनती होते हैं। ये चुनौतियों को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं और उनसे लड़ते हैं और जीतते हैं। राजनेता, बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, अर्जुन सिंह, मुरली मनोहर जोशी और बाबू जगजीवन राम इसके अच्छे उदाहरण हैं। ये लोग नई योजनाओं को लागू करके लाभ कमाते हैं। ये व्यवसाय में जोखिम उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, और व्यवसाय में अपेक्षाकृत अधिक सफल होते हैं। घनश्याम दास बिड़ला इसके अच्छे उदाहरण हैं। इनका जन्म 14 अप्रैल को हुआ था।
मूलांक 5 वाले लोग किसी भी विषय को लेकर ज्यादा देर तक चिंतित नहीं रहते और न ही ज्यादा देर तक खुश या दुखी रहते हैं। ये परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। इनमें दूसरों को सम्मोहित करने का गुण भी होता है, ये दूसरों से मित्रता करते हैं और उनसे अपना काम निकलवा लेते हैं। ये किसी भी व्यक्ति को देखकर उसकी मंशा समझ सकते हैं। अगर इनकी शिक्षा की बात करें तो ये अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये कई भाषाओं के जानकार होते हैं, अगर किसी कारणवश इनकी शिक्षा कम भी हो तो भी ये चतुर और बुद्धिमान कहलाते हैं। ये धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करते हैं।
अगर इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इनके बारे में कहा जाता है कि ये नई-नई खोजों से लाभ कमाते हैं। इसलिए इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती, ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से धन कमा लेते हैं। यानी इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
अगर इनके संबंधों की बात करें तो आमतौर पर मूलांक 5 वाले लोगों के अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों से सामान्य संबंध होते हैं। ये जल्दी दोस्त बनाते हैं और उन्हें भूल भी जाते हैं। इन्हें अपने दोस्तों से लाभ भी मिलता है। इनकी मित्रता मूलांक 1-3-4-5-7 और 8 वाले लोगों से देखी गई है।
अगर विवाह या प्रेम संबंधों की बात करें तो मिलनसार होने के कारण इनके मित्र अधिक होते हैं, लेकिन मूलांक 5 वालों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं होते, ऐसा भी देखा गया है कि मूलांक 5 वाले कुछ लोग धन की खातिर प्रेम संबंध बनाते हैं। इन्हें बहुत जल्द ही एक प्रेम संबंध को छोड़कर दूसरे की ओर आकर्षित होते देखा गया है। कुछ मामलों में तो यह भी देखा गया है कि इनके दो विवाह होने की भी संभावनाएं होती हैं, आमतौर पर परिवार खुशहाल रहता है लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं।
अगर इनके कार्यक्षेत्र की बात करें तो मूलांक 5 वाले लोग व्यापार और उद्योग में सफलता प्राप्त करते हैं। ये अच्छे प्रबंधक, वकील, न्यायाधीश, लेखाकार, जनसंपर्क अधिकारी, शिक्षाविद्, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है।
अगर इनके स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक शक्ति के अत्यधिक प्रयोग के कारण अंक 5 वाले लोग अधिकांश बीमारियों से ग्रसित होते हैं। इन्हें अनिद्रा, शरीर के अंगों में दर्द, तनाव, अपच, सिरदर्द, नाक और आंखों की समस्या हो सकती है। इनके लिए अंक 5, 14 और 23 वाली तारीखें तथा शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार शुभ होते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए हरा, हल्का खाकी और सफेद रंग अनुकूल होता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1898)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (782)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (574)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (547)
- हेल्थ (179)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (453)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (209)
- दिल्ली (228)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (108)
- नुस्खे (75)
- राशिफल (347)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..