Dark Mode
  • day 00 month 0000
राज ठाकरे के डुबो-डुबोकर मारेंगे' वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने ली चुटकी-''मैंने हिंदी सीखा दी है''

राज ठाकरे के डुबो-डुबोकर मारेंगे' वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने ली चुटकी-''मैंने हिंदी सीखा दी है''


महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद को लेकर मनसे और बीजेपी में तनातनी जोरों पर चल रही है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को लेकर बयान में कि मुंबई आओ, समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे। ठाकरे का बयान निशिकांत दुबे के पटक-पटक मारने के बयान का पलटवार था। अब निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि- राज ठाकरे को मैंने हिंदी सीखा दी है।

 

पिछले दिनों हिंदी बनाम मराठी को लेकर महाराष्ट्र में एक दुकानदार की पिटाई के साथ कई लोगों के साथ मनसे कार्यकर्त्ता की गुंडागर्दी और लोगों के साथ मारपीट का मामला आया, जिस पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को खुले शब्दों में चुनौती देते हुए कहा “अगर आप इतने बड़े 'बॉस' हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर आइए, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु आइए, 'तुमको पटक पटक के मारेंगे'।” उनके इस बयान के बाद मनसे पार्टी में बौखलाहट आ गई।


इसी के जवाब में राज ठाकरे ने एक रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दे डाली और कहा, "एक बीजेपी सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे। दुबे तुम मुंबई आओ, मुंबई के समुंदर में डूबो-डुबो के मारेंगे।" राज ठाकरे का यह बयान हिंदी भाषा में आया। निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे के इसी बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?'

 

पिछले दिनों मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई के एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "अब अगर आप मराठी नहीं समझ सकते, भले ही वह आपके कान में सीधे बोली जाए, तो आपको नीचे एक थप्पड़ पड़ेगा। लोग बिना किसी कारण के हंगामा करते हैं।" यह बात उन्होंने उस समय कही, जब कुछ दिन पहले उनकी मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर एक दुकान मालिक के साथ कई थपड़ जड़े थे। उसके बाद से मराठी भाषा को लेकर विवाद तूल पकड़ लिया है।

 

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि "यह बिल्कुल भाजपा की मानसिकता है, जो महाराष्ट्र विरोधी है। हमने सभी से कहा है कि ऐसे पागल और गंदे दिमागों पर प्रतिक्रिया न करें क्योंकि वे महाराष्ट्र में भय और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जो महाराष्ट्र में विभाजन पैदा करना चाहते हैं, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। फूट डालो और राज करो भाजपा की चाल है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?