
Maha Kumbh 2025 : सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में पवित्र संगम में किया स्नान
-
Neha
- January 19, 2025
Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में दुनियाभर से श्रद्धालु स्नान करने आ रहे हैं। इस कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। यहां उन्हंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी में स्नान किया। साथ ही मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।
CM भजनलाल ने लगाई Mahakumbh में आस्था की डुबकी। The India Moves#theindiamoves #BhajanlalSharma @BhajanlalBjp @RajCMO #MahaKumbh pic.twitter.com/0lR8PDdwVp
— Theindiamoves (@Theindiamoves1) January 19, 2025
महाकुंभ 2025 में सीएम भजनलाल ने किया राजस्थान मंडप का दौरा
इससे पहले शनिवार की शाम को सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर राजस्थान मण्डप का दौरा किया था। उन्होंने यहां यात्रियों के लिए बनाए गए पांडाल और प्रचार-प्रसार से सम्बंधित आकर्षक फोटो, रोचक दृश्य श्रव्य सामग्री आदि के साथ ही यात्रियों के ठहराव के लिए किए गए माकूल बंदोबस्त पर खुशी जाहिर की थी।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 19, 2025
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान मंडप में ही किया रात्रि विश्राम
सीएम ने राजस्थान के श्रद्धालुओं को राज्य सरकार की ओर से अल्पकालिक प्रवास के दौरान सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से बनाए गए राजस्थान मंडप में ही रात्रि विश्राम किया। इस बारे में भी सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान तीर्थराज प्रयागराज में आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुंभ 2025 में प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए निर्मित राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने, मंडप में आधुनिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने तथा समस्त व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए निर्देशित किया।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..