
आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी की अंतिम विदाई, नम हुई सबकी आंखें
-
Manjushree
- April 24, 2025
सीएम भजनलाल ने कहा एक-एक खून का बदला लिया जाएगा
Jaipur: जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम इलाके के बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर करीब 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें करीब 27 लोगों की जान गई। इन्हीं में से जयपुर के रहने वाले नीरज उधवानी थे, जिनको आतंकियों ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया। मालवीय नगर में स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी के रहने वाले नीरज उधवानी दुबई में नौकरी करते थे। अपनी पत्नी आयुषी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। नीरज उधवानी पर हुए हमले से आज परिवार के साथ पूरा जयपुर शोक में है।
आज गुरुवार, जयपुर के झालाना स्थित मोक्षधाम में नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार किया गया। सभी ने नम आंखों से उनको विदाई दी। कश्मीर में पर्यटकों पर हमले पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुस्सा फूटा और कहा एक-एक खून का बदला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मालवीय नगर पहुंचकर नीरज उधवानी की मां से मिले। सीएम भजनलाल शर्मा को देखते ही नीरज की मां फूट-फूटकर रोने लगीं। भजनलाल शर्मा ने आंसू पोछकर सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी..!! pic.twitter.com/XhdEnj40Bs
— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) April 24, 2025
नीरज उधवानी को श्रद्धांजलि देने के लिए नीरज के घर सुबह सभी नेता पहुंचे। इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आदि नेता शामिल थे।
शहीद नीरज उधवानी श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस कायराना हमले के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा। आज पूरा देश एक साथ है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम समझ सकते हैं कि परिवार पर क्या बीती होगी। इस घटना की कठोर निंदा करता हूं। राजस्थान के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- यह कायराना हमला किसी देश को मंजूर नहीं, पहलगाम में जो हुआ और लोगों को धर्म पूछकर मारा गया है। ये न केवल देश बल्कि मानवता को भी झकझोरता है।
पहलगाम, जम्मू कश्मीर में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी जी का निधन अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) April 24, 2025
आज उनके निवास पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।आज पूरा देश इस असह्य वेदना की घड़ी में… pic.twitter.com/VyGSx7pzi3
नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार झालाना मोक्षधाम में किया गया, जहाँ उनकी पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर उधवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। झालाना मोक्षधाम में अंतिम संस्कार से पहले नीरज उधवानी की पत्नी आयुषी शव के पास खड़ी रहीं और आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। सभी परिवार वाले गहरे शोक में हैं। बड़े भाई किशोर ने नीरज को मुखाग्नि दी।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1487)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..