Dark Mode
  • day 00 month 0000
JNUSU चुनाव: लेफ्ट का सेंट्रल पैनल पर कब्जा, AISA के नीतीश कुमार बने प्रेसिडेंट

JNUSU चुनाव: लेफ्ट का सेंट्रल पैनल पर कब्जा, AISA के नीतीश कुमार बने प्रेसिडेंट

JNUSU चुनाव में ABVP को जॉइंट सेक्रेटरी का मिला पद, छात्रों का राजनीति में नया रुख


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें एक बार फिर JNUSU चुनाव में लेफ्ट गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं यूनाइटेड लेफ्ट ने सेंट्रल पैनल की तीन प्रमुख सीटों पर जीत हासिल की, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) का पद अपने नाम किया। बता दें कि AISA-DSF गठबंधन के उम्मीदवार नीतीश कुमार (AISA) ने अध्यक्ष पद (President) पर जीत हासिल की। इसी के साथ नीतीश को करीब 1702 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शिखा (ABVP) को 1430 वोट मिले। वहीं, उपाध्यक्ष (Vice President) पद पर मनीषा (DSF) ने 1150 वोट हासिल कर एबीवीपी की नितु को 1116 वोटों से हराया। दूसरी ओर महासचिव (General Secretary) पद पर भी यूनाइटेड लेफ्ट के मुन्तेहा फातिमा (DSF) ने जीत दर्ज की। उन्हें 1520 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के कुणाल राय को 1406 वोट मिले। हालांकि, संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर ABVP को सफलता मिली। वैभव मीना (ABVP) ने 1518 वोटों के साथ यह पद अपने नाम किया। काउंसिलर चुनावों में भी ABVP ने 42 में से 23 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा। यह JNUSU चुनाव में ABVP का 1999 के बाद सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?