
आज 8 अप्रैल 2025 के राजस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण खबरें
-
Renuka
- April 8, 2025
राजस्थान में आज की ताजा खबरें
- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर दौरे के दौरान वक्फ बिल पर विपक्षी दलों और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि- यह बिल ऐतिहासिक कदम है और संविधान का उल्लंघन नहीं करता, जबकि राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखनी चाहिए थी। मेघवाल ने कांग्रेस के इमरान मसूद के बिल को लेकर कोर्ट जाने के अधिकार को स्वीकार किया, लेकिन विश्वास जताया कि न्यायालय में यह बिल सही दिशा में जाएगा।
- बीकानेर के बाबा कोडमदेसर भैरव नाथ मंदिर में जानवरों की सुरक्षा के लिए बनी जालियों को सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जबरन तुड़वाने के खिलाफ भैरव भक्तों ने जिला कलक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि- सरपंच प्रतिनिधि जेठाराम मंदिर परिसर में आकर भक्तों को परेशान करते हैं और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। साथ ही प्रशासन से जालियों को फिर से बनाने की मांग की।
- बीकानेर के अस्पतालों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं और अव्यवस्थाओं को लेकर पीबीएम अस्पताल के नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्पताल में खाली पड़े पदों की भर्ती, बेड संख्या बढ़ाने, उपकरणों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों के सही संचालन की मांग की गई।
- जयपुर रोड पर स्थित कॉलोनियों को नगर निगम विस्तार प्रक्रिया से बाहर रखने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। सैनिक आमजन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी लगातार मांगों की अनदेखी की जा रही है, और अगर उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। क्षेत्रवासियों की मांग है कि जयपुर रोड की सभी कॉलोनियां नगर निगम में शामिल की जाएं।
- कोटा में बढ़ते तापमान के साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं, जहां रोजाना 5 से 10 जगहों पर आग लग रही है। हाल ही में थर्मल प्लांट में भीषण आग लगी, जिससे आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा , इसी के चलते क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी। वहीं दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया ।
- कोटा के रामगंज मंडी में जलदाय विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की गुटबाजी के खिलाफ मंत्री मदन दिलावर के जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों ने जल आपूर्ति समस्या और अधिकारियों पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाया, जबकि एक ठेकेदार ने भुगतान न करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर मंत्री ने मामले की जांच करने की मांग की।
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बारां जिले के देवरी और शाहाबाद होते हुए समरानियां तक यात्रा की, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ में झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक कंवरलाल मीना, समेत कई लोग उपस्थित रहे।
- 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भिवाड़ी ने जिला अस्पताल में पब्लिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में आईएमए द्वारा आशा वर्कर्स और एएनएम समूह की सराहना की गई।
- जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागों द्वारा एमपी/एमएलए परिवादों के जवाब, आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन की प्रगति, और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर चर्चा की गई। साथ ही, विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला सचिवालय में बीपी और शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया।
- नई दिल्ली में सर्व सेवा संस्थान रजिस्टर्ड की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सीमा सूरी ने 2025-26 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। भिवाड़ी के समाजसेवी दिनेश बेदी को उनके निस्वार्थ कार्यों के लिए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। 27 अप्रैल को दिल्ली में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया जाएगा।
- बारां जिले में अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर ने जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की है। शाहाबाद रेंज में वन विभाग ने अवैध रूप से एकत्रित रेत और एक ट्रैक्टर जब्त किया, वहीं 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। वहीं आरोपी ने वन रक्षकों पर एर्टिगा वाहन से टक्कर मारने की कोशिश की, जिसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
For more articles visit- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1477)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%