
गुप्त नवरात्रि 2025: जानिए जून में कब से शुरू हो रहे हैं मां दुर्गा के गुप्त दिन
-
Manjushree
- June 13, 2025
26 जून को घटस्थापना के साथ शुरू होंगे शक्ति साधना के नौ रहस्यमय दिन
Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें से चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र धूमधाम के साथ मनाई जाती हैं। मगर, मां दुर्गा की उपासना के दो मौके ऐसे होते हैं, जिनमें गुप्त रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इन्हें गुप्त नवरात्र के नाम से जाना जाता है। गुप्त नवरात्रि साल में दो बार आषाढ़ और माघ महीने में आती है। गुप्त नवरात्रि में 9 दिन भी व्रत और उपासना के होते हैं, जिसमें शरीर और आत्मा की शुद्धि और देवी की कृपा पाने का पूरा मौका मिलता है।
जून 2025 गुप्त नवरात्रि मुहूर्त कब से शुरू?
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 26 जून को है। इसी दिन से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत भी होगी। घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है, इसलिए 26 जून को ही यह शुभ कार्य भी किया जाएगा। घटस्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। जो इस मुहूर्त में घटस्थापना न कर पाएं, वे दोपहर के समय अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त इस दिन 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
जून 2025 गुप्त नवरात्रि में देवी की पूजा विधि
अगर आपने गुप्त नवरात्रि में कलश की स्थापना की है, तो दोनों वेला मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करना चाहिए। पूजा के बाद दोनों ही समय आरती भी करना अच्छा होगा। मां को दोनों समय लौंग और बताशा का भोग लगाएं। मां के लिए लाल फूल गुड़हल सर्वोत्तम होता है। लेकिन इन्हें आक, मदार, दूब और तुलसी बिल्कुल न चढ़ाएं। अपना खान-पान और आहार सात्विक रखें।
जून 2025 गुप्त नवरात्रि में घटस्थापना पर तय होती है मां की सवारी
गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के दस शक्तिशाली रूपों की पूजा और आराधना की जाती है। देवी विभिन्न रूपों की साधना से न सिर्फ मनोकामना पूर्ण होती है, बल्कि शक्ति भी प्राप्त होती है। कहते हैं कि घट स्थापना के दिन मां की सवारी तय होती है। इस साल 26 जून गुरुवार को घटस्थापना होगी। इसका अर्थ है कि गुप्त नवरात्रि 2025 में मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। ज्योतिषियों की मानें तो नवरात्रि में माता का पालकी से धरती पर आना लोगों के लिए शुभ नहीं होता है। यह आने वाले समय में (अगली नवरात्रि से पहले) महामारी आने का संकेत होता है। इससे अर्थव्यवस्था में गिरावट, मंदी आने का संकेत भी मिलता है। साथ ही हिंसा आदि देश-दुनिया में बढ़ सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1477)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (156)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..