
Farmers Protest : सीएम भगवंत मान के साथ बैठक के बाद आज से चंडीगढ़ में किसानों का विरोध प्रदर्शन
-
Renuka
- March 5, 2025
Farmers Protest : पंजाब के चंडीगढ़ में देश के अन्नदाताओं ने आज से करीब एक हफ्ते तक धरने-प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि यह ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 37 संगठनों, जिनमें भारतीय किसान यूनियन भी शामिल है, ने 'चंडीगढ़ चलो' मार्च का आह्वान किया है। साथ ही वे कृषि और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर राज्य और केंद्र सरकार से नाराजगी जता रहे हैं।
आज 'चंडीगढ़ चलो' मार्च

चंडीगढ़ में आज किसानों का मार्च प्रस्तावित है, किसान संगठनों ने अगले एक हफ्ते तक धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं इसी बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार अलर्ट हो गई है और किसान नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कई किसान नेता पुलिस हिरासत में हैं या नजरबंद रखे गए हैं।
सीएम भगवंत मान के साथ बैठक
जानकारी के मुताबिक किसानों ने ऐलान किया है कि वो 5 मार्च यानी आज से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ बैठक की। हालांकि, ये बैठक बेनतीजा निकली और किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। उसके बाद सीएम मान अचानक बैठक छोड़कर चले गए। इस बीच, पुलिस सख्त हुई और चंडीगढ़ से पंजाब तक ताबड़तोड़ एक्शन देखे गए है।

क्या है किसानों की मांगे
बता दें कि पंजाब में किसान लंबे समय से आंदोलनरत हैं। वहीं किसानों की मांग है कि सरकार और किसानों के बीच एक समिति गठित की जाए, जो कि समय-समय पर किसानों और सरकार के बीच समन्वय का काम करें। इसी के साथ पुराने बिजली बिल की माफी, प्रीपेड बिजली मीटर लगाने, कर्जमाफी, फसलों के लिए उचित बीमा पॉलिसी लाना, सहकारी समितियों पर नए खाते खोलने की अनुमति देना और कई अन्य मांगों को लेकर किसान नेता लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि- सुचारू यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कुछ सड़कों पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है। जहां यातायात नियम लागू किए गए है। साथ ही लोगों को किसी भी भीड़भाड़ या असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (879)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (650)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (381)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (56)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..