Dark Mode
  • day 00 month 0000
उत्तर प्रदेश की सियासत में तीसरे मोर्चे की एंट्री, स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया 'लोक मोर्चा' का गठन

उत्तर प्रदेश की सियासत में तीसरे मोर्चे की एंट्री, स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया 'लोक मोर्चा' का गठन

बदलते समीकरण, नई सियासत

उत्तर प्रदेश (UP Politics) की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव (UP Elections 2027) से पहले एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। राज्य की सियासत जहां अभी तक NDA गठबंधन (NDA Alliance) और INDIA गठबंधन के बीच सिमटी हुई थी, वहीं अब एक नया तीसरा मोर्चा सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई दलों के वरिष्ठ नेता रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने 'लोक मोर्चा' नाम से एक नए राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की है। उन्होंने लखनऊ स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मोर्चे का ऐलान किया और 2027 विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि 'लोक मोर्चा' में कुल 9 राजनीतिक दल शामिल हैं। इन दलों का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय को सशक्त बनाना है। इस नई पहल से साफ है कि अब उत्तर प्रदेश की राजनीति (UP Politics) त्रिकोणीय हो चुकी है, जहां NDA अलायंस (NDA Alliance) और INDIA के साथ-साथ लोक मोर्चा भी मजबूती से मैदान में है।


लोक मोर्चा' में शामिल 9 दल

अपनी जनता पार्टी – स्वामी प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय समानता दल – मोतीलाल शास्त्री

सम्यक पार्टी – डॉ. राजामणि सुव्वैया राय

जनसेवा दल – विनेश ठाकुर

पोलिटिकल जस्टिस पार्टी – राजेश सिद्धार्थ

सर्वलोकहित समाज पार्टी – सत्य नारायण मौर्य

स्वतंत्र जनता राज पार्टी – घनश्याम कोरी

सबका दल (U) – प्रमोद लोधी

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी – राजकुमार सैनी

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौर्य ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में किसी पद के लालच से नहीं, बल्कि बहुजन समाज के हक की लड़ाई के लिए आए हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सामाजिक न्याय, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की अनदेखी की है।


लोक मोर्चा के मुख्य बिंदु

  • हिस्सेदारी आधारित टिकट वितरण और मंत्रिमंडल गठन
  • निजी क्षेत्र व न्यायपालिका में OBC/अल्पसंख्यकों को आरक्षण
  • मुफ्त और समान शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा और न्याय
  • पुरानी पेंशन योजना की बहाली
  • यूनिवर्सल बेसिक इनकम की व्यवस्था

 

यह नया मोर्चा 2027 में यूपी की राजनीति (UP Elections 2027) में बड़ा बदलाव ला सकता है और तीसरी ताकत के रूप में खुद को स्थापित करने की कोशिश करेगा।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?