Dark Mode
  • day 00 month 0000
हापुड़ में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी डब्लू यादव ढेर, बिहार में दर्ज थे दर्जनों केस

हापुड़ में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी डब्लू यादव ढेर, बिहार में दर्ज थे दर्जनों केस

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले (Hapur district of UP) के सिंभावली थाना क्षेत्र(Simbhaoli police station area) में शुक्रवार, 27 जुलाई रात एक बड़ी मुठभेड़ में बिहार के कुख्यात अपराधी डब्लू यादव को नोएडा एसटीएफ (Noida STF ) और यूपी पुलिस (UP Police) ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। डब्लू यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ बिहार में 24 से ज्यादा संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हापुड़ एनकाउंटर में मारा गया डब्लू यादव के खिलाफ हत्या, डकैती, अपहरण और अवैध हथियार जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।


बिहार का वांछित अपराधी इनामी डब्लू यादव, मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञानडोल गांव का रहने वाला था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डब्लू यादव पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी, अपहरण, अवैध हथियार रखने और गवाहों पर हमले जैसे 24 संगीन क्रिमिनल रिकॉर्ड थे। इनमें से 22 मामले सिर्फ बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा 50 हजार का इनामी बदमाश का एक केस बलिया (यूपी) और एक मुंगेर (बिहार) में दर्ज है।

 

इनामी डब्लू यादव(W Yadav) का गैंग बेगूसराय में पिछले कई सालों से सक्रिय था। यह गैंग हत्या, जबरन वसूली और अवैध हथियारों की सप्लाई में लिप्त था। पुलिस के मुताबिक डब्लू यादव एक सुनियोजित गैंग ऑपरेटर था जो हथियारों और हिंसा के दम पर इलाके में दहशत फैलाता था। डब्लू यादव (W Yadav)के गिरोह ने कई व्यापारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर रंगदारी वसूली की थी।


50 हजार का इनामी बदमाश डब्लू यादव पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) (HAM Party) के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव उर्फ राकेश कदम (Rakesh Kadam) की हत्या का आरोप भी दर्ज है। घटना 24 मई 2025 की है, जब विकास यादव को अगवा कर दियारा क्षेत्र ले जाया गया और हत्या कर शव को बालू में गाड़ दिया गया। इस केस में भी डब्लू यादव नामजद आरोपी था और पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।


डब्लू यादव (W Yadav) पर साल 2017 में एक गवाह महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या का केस साहेबपुर कमाल थाना में दर्ज है। इसके अलावा उस पर डकैती, अपहरण और रंगदारी के 10 से अधिक केस दर्ज हैं। डब्लू यादव पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक दर्जन मुकदमे भी हैं, जिनमें अवैध हथियार रखना, उसका इस्तेमाल करना और पब्लिक प्लेस में फायरिंग शामिल है।


पुलिस का कहना है कि बिहार में वांछित अपराधी डब्लू यादव ने राजनीतिक रसूख और स्थानीय नेटवर्क का फायदा उठाकर वर्षों तक कानून से बचाव किया। उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में गवाहों को धमकाया गया, केस को प्रभावित किया गया और पीड़ितों पर दबाव डाला गया। बेगूसराय और आसपास के क्षेत्रों में डब्लू यादव खौफ का पर्याय बन चुका था।

 

उत्तर प्रदेश पुलिस कार्रवाई में नोएडा एसटीएफ (Noida STF) की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 27/28 जुलाई 2025 की रात को सिंभावली थाना क्षेत्र (Simbhavali police station area) ऑपरेशन के दौरान डब्लू यादव(W Yadav) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस (weapons and cartridges) बरामद किए गए। बिहार पुलिस के मुताबिक डब्लू यादव एनकाउंटर एक बड़ी सफलता है क्योंकि वह कई मामलों में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

Frequently Asked Questions

Q1.डब्लू यादव कौन था और उस पर क्या आरोप थे?

Ans.डब्लू यादव एक सुनियोजित गैंग ऑपरेटर था जो हथियारों और हिंसा के दम पर इलाके में दहशत फैलाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डब्लू यादव पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी, अपहरण, अवैध हथियार रखने और गवाहों पर हमले जैसे 24 संगीन क्रिमिनल रिकॉर्ड थे।


Q2.डब्लू यादव का एनकाउंटर हापुड़ में कब और कैसे हुआ?

Ans.27/28 जुलाई 2025 की रात को सिंभावली थाना क्षेत्र (Simbhavali police station area) ऑपरेशन के दौरान डब्लू यादव(W Yadav) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Q3.डब्लू यादव पर बिहार में कितने केस दर्ज थे?

 Ans.उसके खिलाफ बिहार में 24 से ज्यादा संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

 

Q4.क्या डब्लू यादव पर कोई इनाम घोषित था?

Ans.डब्लू यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

Q5.डब्लू यादव कितने समय से फरार था?

Ans.24 मई 2025 में जब विकास यादव की हत्या कर शव को बालू में गाड़ दिया गया। जिसके बाद से पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?