
दिलजीत दोसांझ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम किया अपना कॉनसर्ट
-
Anjali
- December 30, 2024
हाल ही में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है। हर किसी ने उन्हें याद किया, श्रद्धांजलि दी। तमाम बड़े सितारों ने उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया। इस दौरान पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वो पिछले लंबे समय से देश में 'दिल-इलुमिनाटी' टूर कर रहे हैं। शो के बीच उन्होंने मनमोहन सिंह को याद किया।
दिलजीत ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद
दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्टेज पर नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं, “आज का हमारा कॉन्सर्ट है हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के नाम। बहुत सादी जिंदगी जी कर गए हैं मनमोहन सिंह जी। अगर मैं उनकी लाइफ की जर्नी की तरफ देखूं तो उन्होंने इतनी सादा जीवन जिया है कि अगर किसी ने उन्हें बुरा भी बोला तो भी उन्होंने उल्टा जवाब नहीं दिया। हालांकि पॉलिटिक्स के करियर में सबसे मुश्किल काम है, इस चीज से बचना।”
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
रविवार को दिलजीत दोसांझ ने अपने गुवाहाटी कॉन्सर्ट से एक क्लिप शेयर की की। यह कॉन्सर्ट 29 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया था। वीडियो में उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए देखा जा सकता है, जिनका 26 दिसंबर को निधन हो गया था। दिलजीत ने कॉन्सर्ट को मनमोहन सिंह को समर्पित किया, जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
बताते चलें कि गुरुवार (26 दिसंबर) की रात नई दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। उनका शनिवार को निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, रविवार को डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां दिल्ली के मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे में लाई गईं। यहां शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के परिजनों ने उनकी अस्थियां पूरे विधि विधान से यमुना नदी में विसर्जित की गईं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1884)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (778)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (571)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (544)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (449)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..