Dark Mode
  • day 00 month 0000
राफेल से भी घातक? रूस ने भारत को दिया Su-57E का एक्सक्लूसिव ऑफर

राफेल से भी घातक? रूस ने भारत को दिया Su-57E का एक्सक्लूसिव ऑफर

Su-57E से बदलेगा हवाई युद्ध का खेल!

Operation Sindoor के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। इस घटनाक्रम के बाद से [5th generation fighter jets] की चर्चा लगातार हो रही है। इसी बीच रूस ने एक बार फिर भारत को Su-57E export variant देने का प्रस्ताव दिया है, जो एक अत्याधुनिक [stealth fighter jet] है।

 

इस प्रस्ताव में खास बात यह है कि इसमें भारतीय प्रणालियाँ के स्थानीयकरण और एकीकरण पर ज़ोर दिया गया है, जो मेक इन इंडिया (Make in India) और आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) जैसी योजनाओं को मजबूती देगा।

 

Su-57E में शामिल होंगी भारतीय तकनीकें

Su-57E में वे प्रमुख तकनीकें शामिल होंगी जो भारत के [Super-30 fighter jet] प्रोग्राम के लिए नियोजित थीं, जैसे कि GaN-based AESA radar और भारत में विकसित, मिशन कंप्यूटर। इससे यह [Su-30MKI upgrade] के अनुरूप हो जाएगा और रखरखाव व परिचालन रसद को सरल बनाएगा।

 

स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा

Su-57E fighter jet को भारतीय मूल की दृश्य सीमा से परे मिसाइलें (BVR) और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें (air-to-surface missiles) से लैस किया जा सकेगा। इससे भारत की विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम होगी और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

 

रूस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत चाहे तो Su-57E में अपने अनुसार बदलाव कर सकता है। Sukhoi fighter jet manufacturers इस काम में सहयोग करेंगे, और रूस सोर्स कोड व मुख्य प्रौद्योगिकियां भी साझा करने को तैयार है।

 

Su-57E की खासियतें

यह 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान (5th generation fighter jet) सभी जरूरी खूबियों से लैस है। इसका stealth design इसे रडार से छुपने में सक्षम बनाता है। इसमें लगने वाली (R-37M missiles) लगभग 400 किमी की दूरी तक लक्ष्य भेद सकती हैं। रूस का दावा है कि यह Rafale fighter jet से भी ज़्यादा घातक है।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?