
Rajasthan Politics: जयपुर में मुख्यमंत्री आवास के घेराव की तैयारी में कांग्रेसी नेता, बैठक में तय होगी रणनीति
-
Anjali
- December 19, 2024
Rajasthan News: राजस्थान युवा कांग्रेस 21 दिसंबर को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं और दलितों पर बढ़ते अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी, तथा भाजपा सरकार की एक साल की विफलताओं के विरोध में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया करने की तैयारी कर रहे हैं। सीएम पद की शपथ लेने के 133 दिन बाद, यानी 26 अप्रैल 2024 से भजनलाल शर्मा यहां रह रहे हैं। इसी बंगले को घेरने के लिए आज यूथ कांग्रेस बैठक में रणनीति बनाने वाली है, जिसके बार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी भी साझा की जाएगी।
21 दिसंबर को पूनिया करेंगे नेतृत्व
सांगरिया विधायक व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की यह पूरी रणनीति बनाई जा रही है। अभिमन्यु ने कहा है कि भजनलाल सरकार के 1 साल के विफल कार्यकाल के विरोध में युथ कांग्रेस 21 दिसंबर को सीएम आवास का घेराव करेगी। जयपुर में होने वाले इस प्रदर्शन में हजारों युथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीते सोमवार को सुमेरपुर में भी इस संबंध में एक बैठक की गई थी, जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा युवा कार्यकर्ताओं को जयपुर आने का आवाहन किया गया।
कल जयपुर में हुआ था बड़ा प्रदर्शन
बुधवार को भी जयपुर में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया था, जिसमें पार्टी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। शहीद स्मारक पर आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस दौरान नेताओं ने जन विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और फिर राजभवन तक मार्च निकालने का आह्वान किया। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पानी की बौछार की गई।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2283)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (948)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (708)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (532)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (260)
- दिल्ली (296)
- महाराष्ट्र (191)
- बिहार (244)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (37)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..