Dark Mode
  • day 00 month 0000
Bihar Assembly Election :  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ रही टेंशन, क्या है जानकारों का कहना

Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ रही टेंशन, क्या है जानकारों का कहना

Bihar Assembly Election :   दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने अब बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद अब तक 4 राज्यों में चुनाव हुए हैं, हर जगह कांग्रेस को बड़ा झटका भी लगा है। ऐसे में बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस जोरों-शोरों से अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में है।

 

 

Bihar Assembly Election :  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ रही टेंशन, क्या है जानकारों का कहना


बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अहम
ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि -बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए कई मायनों में अहम होने वाला है। बता दें कि कांग्रेस के लिए बिहार की राजनीति लंबे समय से आरजेडी के साथ गठबंधन करने की रही है। कांग्रेस ने इस राज्य में खुद को मजबूत करने की बजाय गठबंधन के विकल्प को ही चुना है, लोकसभा चुनाव में भी बिहार में आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की तुलना में कम सफलता मिली थी। वहीं अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 'के फैक्टर' की चर्चा तेज हो चुकी है। बेगूसराय के युवा नेता कन्हैया कुमार भी इन दिनों सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं।


राजनीतिक जानकारों का क्या है कहना
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आरजेडी के साथ दूसरे नंबर की भूमिका निभाने और सीमित भूमिका होने के बावजूद कांग्रेस के लिए राज्य में चिंताएं कम नहीं हैं। कई महीनों से राज्य इकाई में पुराने गिले-शिकवे, अहंकार के टकराव और नेतृत्व की अस्पष्टता को लेकर समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं यह कहना बेमानी नहीं होगा कि- बिहार की राजनीति और नेताओं को संभालना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है। नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने काम शुरू किया ही था कि शिकायतों और अफसोसों की झड़ी लग गई। बेगूसराय से एक नेता की एंट्री ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया है।


लगाए जा रहे कयास
ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि बिहार की राजनीति में युवा चेहरे विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। इसी के साथ ही कई नामों की काफी चर्चाएं भी हो रही है। जिसमें प्रशांत किशाोर, तेजस्वी यादव, कैन्हया कुमार, नीतिश कुमार के बेटे नीशांत का नाम भी सामने आ रहा है।

 

 

Bihar Assembly Election :  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ रही टेंशन, क्या है जानकारों का कहना

कांग्रेस की सहयोगी RJD
कांग्रेस में हाल ही की घटनाओं को उसके सहयोगी आरजेडी ने नजरअंदाज नहीं किया है, कन्हैया कुमार के पटना दौरे के दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनने के नारे लगाए, जो स्पष्ट रूप से आरजेडी को अच्छा नहीं लगा होगा और उसकी सहनशीलता की परीक्षा हो रही है। माना जा रहा है कि आरजेडी को लगता है कि- इस तरह की हरकतें आसानी से टाली जा सकती थीं और सीटों के बंटवारे को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं आरजेडी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि- "कांग्रेस अपने सहयोगियों को दरकिनार कर रही है और उन्हें उचित सम्मान नहीं दे रही। दिल्ली में जो हुआ वह अलग था, लेकिन बिहार का खेल अलग है।


कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने है। ऐसे अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस की ओर से की जा रही कोशिशें अपनी पार्टी के लिए मजबूती के रूप में साबित होगी या नही...क्या बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ नया देखने को मिलेगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?