
नए साल पर मुंबई के पास घूमने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट
-
Anjali
- December 17, 2024
साल 2025 बस कुछ ही दिन दूर है, और लोग नए साल का स्वागत करने के लिए खास तैयारियों में लगे हुए हैं। यह समय होता है जब हर कोई अपने पुराने साल की यादों को पीछे छोड़ते हुए नए साल की उम्मीदों के साथ कदम रखता है। लोग इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाते हैं—किसी को दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करना पसंद आता है, तो कुछ लोग किसी शांतिपूर्ण जगह पर जाकर न्यू ईयर का जश्न मनाते हैं। कई लोग तो इस दौरान अपनी छुट्टियां प्लान करते हैं, और पहाड़ों या बीच जैसी जगहों पर घूमने का मन बनाते हैं। खासकर जो लोग दिल्ली में रहते हैं वो तो ज्यादातर हिमाचल और उत्तराखंड घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन अगर आप मुंबई में रहते हैं तो न्यू ईयर की छुट्टियों में इन जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
लोनावाला (Lonavala)
मुंबई के पास स्थित लोनावाला घूमने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। घने जंगलों के बीच स्थित झीलों और खूबसूरत झरनों का प्राकृतिक दृश्य बहुत सुंदर होता है। अगर आप मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर और पास की किसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो आप लोनावाला जा सकते हैं। यहां पर कार्ला गुफाएं, लोहागढ़ किला, बुशी बांध, ड्यूक्स नोज, पावना लेक, राजमाची किला, कुणे वॉटरफॉल, तुन्गारली लेक, कैन्यन वैली और पावना झील जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। खासकर जो लोग नेचरल लवर हैं उनके लिए तो ये जगह बेस्ट रहेगी।

अलीबाग (Alibag)
अलीबाग भी घूमने के लिए जा सकते हैं। ये मुंबई के आसपास घूमने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। ये खूबसूरत रेत वाले समुद्र तटों से घिरा एत तटीय इलाका है। आप अलीबाग बीच घूमने के लिए जा सकते हैं, कपल्स यहां घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर वर्सोली बीच, कोलाबा किला, मुरुद-जंजीरा किला, उंधेरी किला, किहिम बीच, कनकेश्वर वन, मांडवा और काशीद बीच जैसी कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

कर्जत (Karjat)
प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर कर्जत भी घूमने के लिए एक बहुत ही सुंदर जगह है। ये मुंबई की नजदीक है। घास से ढकी घाटियां और सुंदर गुफाएं यहां घूमने के लिए बहुत सी सुंदर जगहें है। यहां आपको हाइकिंग और रिवर राफ्टिंग करने का मौका भी मिल सकता है। यहां पर यात्री झरने और हरे-भरे प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर उल्हास घाटी में कैंपिंग करना पसंद करते हैं। सोंडाई किले तक पैदल यात्रा का आनंद और यहां बहुत सी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

खंडाला (Khandala)
कहते हैं खंडाला को सुंदरता का वरदान मिला हुआ है। वैसे तो खंडाला बहुत छोटा हिल स्टेशन है, लेकिन यहां की हरियाली और खूबसूरत पहाड़ लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। जिनको शहर की भाग-दौड़ से दूर जाकर शांति और सुकून चाहिए तो यह जगह उनके लिए बेस्ट है। यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। हर समय यहां सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। आम लोगों के अलावा यहां कई कलाकार भी अपना वीकेंड मनाने आते रहते हैं। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है ड्यूक नोज। यह एक खड़ी चट्टान की तरह है। यह एक लोकप्रिय जगह है, जहां लोग पिकनिक मनाने भी जाते हैं।

Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..