
तीसरी हार के बाद फिर चर्चा मे धोनी का रिटायरमेंट
-
Chhavi
- April 7, 2025
क्या अब एमएस धोनी को लेना चाहिए रिटायरमेंट?
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की तीसरी लगातार हार के बाद सवाल उठने लगे हैं—क्या अब Ms dhoni को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चेपॉक स्टेडियम में जो हुआ, उसने हर क्रिकेट प्रेमी को सोचने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 183 रन बनाए। केएल राहुल ने शानदार 77 रन बनाए और अभिषेक पोरेल ने 33 रनों का अहम योगदान दिया। जवाब में सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पांच विकेट सिर्फ 74 रन पर गिर गए। उसके बाद धोनी और विजय शंकर ने पारी को संभालने की कोशिश की। शंकर ने 69 रन बनाए और धोनी ने 30, लेकिन रन रेट लगातार बढ़ता गया और टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

फ्री हिट पर भी नहीं बना सके रन
मैच में एक पल ऐसा आया, जिसने सबको हैरान कर दिया। 14वें ओवर में मोहित शर्मा ने नो बॉल फेंकी और dhoni को फ्री हिट मिली। पूरे स्टेडियम की नज़रें धोनी पर थीं। सबको उम्मीद थी कि धोनी अब बड़ा शॉट मारेंगे। लेकिन वो बाउंसर को मिस कर गए और एक भी रन नहीं बना सके। कमेंट्री बॉक्स में बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा—"ले भैया, ये तो फुस्स पटाका निकला।" ऐसे मौके पर जब टीम को तेजी से रन चाहिए थे, धोनी ने 26 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाए, जिसमें बस एक चौका और एक छक्का शामिल था। वो सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए, जब टीम पहले ही दबाव में थी। धोनी का ये धीमा खेल फैंस को निराश कर गया।
ये भी पढ़े:- क्या रोहित शर्मा की फॉर्म आईपीएल 2025 जीतने में रुकावट डाल रही है?
क्या पुराना फॉर्म वापस आएगा?
Dhoni को देखकर अब ऐसा लगता है कि वो वो पुराने वाले ‘कैप्टन कूल’ नहीं रहे। एक समय था जब वो आखिरी गेंद पर मैच जिता देते थे। अब वो जज्बा, वो इरादा मैदान पर नहीं दिख रहा। विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि धोनी अब पहले जैसे नहीं रहे। सिद्धू ने यहां तक कह दिया, "अगर अब नहीं तो कब?" सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है कि क्या धोनी को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। चेन्नई की हार के बाद टीम संकट में है। लोग पूछ रहे हैं—क्या Dhoni की धीमी बल्लेबाज़ी हार की बड़ी वजह बनी? कप्तान रहते हुए उन्होंने हमेशा टीम को आगे रखा, लेकिन अब जब वो कप्तान नहीं हैं, उनका असर कम क्यों हो गया है?

क्या हेल्थ बन रही है रुकावट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी को घुटनों में लगातार दर्द रहता है। वो लंबे समय तक मैदान में नहीं टिक पा रहे। अगर उनकी चोट गंभीर है, तो क्या ये समय है कि वो खुद कोई बड़ा फैसला लें? शायद यही वजह है कि वो न तो ऊपरी क्रम में बैटिंग कर रहे हैं और न ही तेज रन बना पा रहे हैं। अब जब सीएसके लगातार तीन मैच हार चुकी है, तो टीम का मनोबल भी टूट रहा है। अगर धोनी शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं हैं, तो ये टीम के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। एक लीडर के तौर पर वो हमेशा से मजबूत रहे हैं, लेकिन अब जब उनकी फिटनेस सवालों में है, तो आगे की राह मुश्किल लगती है।
क्या ये धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है?
धोनी का सपना था कि वो सीएसके को छठा खिताब दिलाकर रिटायरमेंट लें। लेकिन मौजूदा प्रदर्शन को देखकर ये मुश्किल लगता है। हो सकता है कि अगर टीम की हार का सिलसिला जारी रहा, तो धोनी बीच सीजन में ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दें। या फिर वो सीजन खत्म होने का इंतज़ार करें। रिटायरमेंट के दो बड़े कारण नज़र आ रहे हैं—एक, उनकी हेल्थ और दूसरा, मैदान पर उनका प्रदर्शन। धोनी आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं, लेकिन अब सवाल यही है कि क्या वो खुद समझ पाए हैं कि समय बदल चुका है? शायद अब फैंस भी चाहते हैं कि वो एक सम्मानजनक विदाई लें, क्योंकि हर महान खिलाड़ी के करियर में वो एक लम्हा आता है, जब फैसला लेना ही पड़ता है।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (832)
- अपराध (81)
- मनोरंजन (246)
- शहर और राज्य (305)
- दुनिया (364)
- खेल (236)
- धर्म - कर्म (408)
- व्यवसाय (138)
- राजनीति (473)
- हेल्थ (143)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (259)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (32)
- उत्तर प्रदेश (146)
- दिल्ली (176)
- महाराष्ट्र (98)
- बिहार (56)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (70)
- मौसम (67)
- शिक्षा (89)
- नुस्खे (55)
- राशिफल (220)
- वीडियो (729)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (21)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..