
मकर संक्रांति पर सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे
-
Ashish
- January 8, 2025
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष सूर्य 14 जनवरी को सुबह 8:44 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है। इससे एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। उत्तर भारत में लोहड़ी भी प्रमुखता से मनाई जाती है। यह सूर्य गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी होता है, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो इस समय विशेष रूप से लाभकारी हैं।
सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में करेंगे गोचर
सूर्य देव का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने जा रहा है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। भगवान सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
मेष
मेष राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का दिन काफी लाभकारी हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। आपके लिए आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का दिन काफी खास रहेगा। इस दिन आप अपने दुश्मनों को परास्त कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर संक्रांति का दिन मकर राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दिन मकर राशि वालों के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। इस समय किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। यह नुकसानदायक हो सकता है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2283)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (948)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (708)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (532)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (260)
- दिल्ली (296)
- महाराष्ट्र (191)
- बिहार (244)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (37)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..