Dark Mode
  • day 00 month 0000
सही नियम से जलाएं घर में दीपक, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

सही नियम से जलाएं घर में दीपक, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

हिन्दू धर्म में सुबह और शाम देवी-देवताओं की विशेष पूजा करने का नियम है। इस दौरान भक्त अपने इष्ट देवता को कई तरह से प्रसन्न करते हैं। कोई दीपक जलाकर तो कोई घंटी बजाकर ऐसा करता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवता भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। पूजा करने के अपने नियम होते है तो दीपक जलाने के अपने नियम। आज हम दीपक जलाने के नियम को देखेंगे।

 

दीपक जलाने के नियम

दीपक जलाने से पहले जगह को अच्छे से साफ कर लें। साथ ही दीपक कहीं से भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि टूटा हुआ दीपक जलाने से व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। दीपक जलाने से पहले दीपक में उचित मात्रा में तेल या घी डालें, ताकि पूजा पूरी होने से पहले दीपक बुझे नहीं। अगर पूजा के दौरान दीपक बुझ जाए तो इसे अपशकुन माना जाता है।

 

घर की इस दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने से जुड़े नियम बताए गए हैं। घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आयु बढ़ती है और जीवन में स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है। वहीं घर की पश्चिम दिशा में दीपक जलाना भी फलदायी साबित होता है।

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को हर समस्या से मुक्ति मिलती है। अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाकर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।  

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?