
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आठवीं बार बजट
-
Ashish
- January 18, 2025
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो भागों में होगा। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रोविजनल कैलेंडर के अनुसार, सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। इसके बाद उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आठवीं बार बजट पेश करेंगी।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी देते हुए बताया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2025 के लिए संसद के दोनों सदनों की बैठक 31 जनवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक बुलाने को मंजूरी दे दी है।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा चैंबर में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
काम की बात:- GST पर आप की आँखे खोल देगी ये रिपोर्ट, जरूर देखें
किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय बजट 2025-26 आगामी 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया जाएगा। दोनों सदनों की कार्यवाही 13 फरवरी को एक लंबे अंतराल के लिए स्थगित की जाएगी। संसद की कार्यवाही 10 मार्च को दोबारा शुरू होगी जिसमें विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और बजट पारित कराया जाएगा।”
The Hon'ble President of India Smt Droupadi Murmu ji on the recommendation of the Government of India, has approved summoning both Houses of Parliament for the Budget Session 2025 from 31st January, 2025 to 4th April 2025 (subject to exigencies of parliamentary business).
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 17, 2025
-The… pic.twitter.com/pCVXIEexXp
बजट सत्र के पहले भाग में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक नौ बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे, जबकि वित्त मंत्री सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी और यह 4 अप्रैल को समाप्त होगा।
बता दे वित्त मंत्री सीतारमण ने इससे पहले 2014 से 2017 के बीच पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था। वह मई से नवंबर 2014 तक वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री रहीं और फिर मई 2014 से सितंबर 2017 तक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहीं। बाद में, उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत किया गया। सीतारमण 2019 के बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली पहली कैबिनेट में रक्षा मंत्री थीं। उन्हें 2019 में मोदी 2.0 कैबिनेट में वित्त मंत्रालय का प्रभार मिला और तब से वह वित्त मंत्री हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..