Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 7 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 7 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने चार धाम ऑल वेदर रोड, एक्सप्रेसवे, रेलवे और हवाई सेवाओं के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताया, और साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में राज्य में तेजी से विकास भी हुआ है और आगे भी होता रहेगा।

 

  • लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि (PoK) के भारत में वापस आने से कश्मीर समस्या का समाधान हो जाएगा। जयशंकर का यह बयान भारत के कड़े रुख को दर्शाता है और कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पर सीधा संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत, पीओके की वापसी का इंतजार कर रहा है, जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है।

 

  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रसाद योजना से पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है। उन्होंने करणी माता मंदिर को देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बताया। राजस्थान सरकार द्वारा मंदिर में सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावित परियोजना को स्वीकृति मिल गई है।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'संयुक्त क्रेडिट कैंप' के शुभारंभ पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नए भारत का दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, और अगले 2 वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 

 

ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 06 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

 

 

  • दिल्ली में मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि एरोसिटी से तुगलकाबाद तक गोल्डन लाइन का सुरंग निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने इस मौके पर DMRC अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

 

  • गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राशन पर सब्सिडी की घोषणा की है। इस योजना के तहत श्रमिकों को 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज मिलेगा। इस योजना से 76.6 लाख NFSA राशन कार्डधारकों सहित 3.72 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

 

  • बिहार की राजनीति में RJD नेता सुनील सिंह की वापसी हो गई है। उन्होंने एक बार फिर बिहार विधान परिषद में MLC पद की शपथ ली। जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के कारण उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। अब उनकी वापसी से राजनीतिक हलचल फिर से तेज हो गई है।

 

  • रेलवे बोर्ड ने देशभर में ग्रुप C तक की सभी विभागीय भर्तियों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी डिवीजनों में होने वाली विभागीय चयन प्रक्रियाओं को रोक दिया गया है यह फैसला मुगलसराय में विभागीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में 26 अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद लिया गया।

 

  • पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है और मुख्यमंत्री खुद उन्हें छुड़वाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अपराधियों को जेल से बाहर लाने के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं।

 

  • बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार पर विकास के दावों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सामाजिक व आर्थिक सुधार जमीन पर उतारे, लेकिन मौजूदा सरकार बुनियादी जरूरतों पर ध्यान नहीं दे रही। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं की बदहाली पर उन्होंने चिंता जताई।

 

  • आज से हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा, सत्र से पहले ही कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर लगातार हो रहे परीक्षा पत्र लीक का आरोप लगाया, जिससे प्रशासन की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं, साथ ही कांग्रेस ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है और पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने का ऐलान किया है।

 

 

यहाँ देखे इस खबर का वीडियो 

For more interseting and impactful video and articles please visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?